Header Ads

ad728
  • Breaking News

    रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा गरीबों में कीट वितरण किया गया..

    देवरिया ...
    इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के द्वारा रविवार को क्षेत्र के बैकुन्ठपुर गांव की मलिन बस्ती में 47 महिलाओं को हाइजीनिक किट का वितरण किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के उप सभापति श्री अखिलेंद्र शाही के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य रविकांत मणि ने उपस्थित महिलाओं को कोरोना से बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेन्द्र शाही जी ने कहा कि आज के दौर में आपकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण ही जाती है। यदि आप महिलाएं इस बीमारी के बारे में जागरूक हो जायेगी तो आप परिवार के पुरूष सदस्यों को भी इस बीमारी से बचने के उपायों पर अमल करने के लिए प्रेरित कर सकेंगी। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के रक्तदान शिविर प्रभारी उपेंद्र यादव ने उपस्थित महिलाओं को रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उनसे आग्रह किया कि वो स्वयं भी रक्तदान के लिए आगे आये और अपने परिवार के पुरूष सदस्यों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य नवनीत अग्रवाल, अनिल तिवारी, नागेन्द्र चौहान, विक्रमा जायसवाल, बाल विनोद चौरसिया, आनंद शाही, नित्यानंद जायसवाल, ताराचंद जायसवाल, संतोष यादव उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728