Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सभी डीएम शवों को नदियों में प्रवाहित करने से रोकें, अंतिम संस्कार कराएं। मुख्यमंत्री



    लखनऊ। बांसगांव संदेश।  योगी सरकार ने समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने जिलों में शवों के अंतिम संस्कार को उचित तरीके से कराने का कार्य करें। शवों को नदियों व जल में प्रवाहित करने पर पूरी तरह रोक लगे। सरकार ने अति निर्धन, निराश्रित परिवारों तथा परिवारीजनों द्वारा अंतिम संस्कार में सहयोग नहीं कर पाने की दशा में शवों के अंतिम संस्कार में 5000 रुपये खर्च करने का आदेश पहले ही जारी किया है। यह खर्च राज्य वित्त आयोग की धनराशि से करने के आदेश हैं। 

    अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखे हैं। इसके लिए पूर्व में पंचायती राज विभाग और नगर विकास विभाग द्वारा जारी शासनादेशों का हवाला दिया है। जिसमें कोविड संक्रमण से मृत्यु की दशा में शवों के निस्तारण के लिए 5000 रुपये की धनराशि व्यय करने के लिए पंचायती राज विभाग तथा नगर विकास विभाग को अधिकृत किया गया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728