Header Ads

ad728
  • Breaking News

    संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत



    कुशीनगर।विशुनपुरा थानाक्षेत्र के गांव गौरी श्रीराम के टोला छरही में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में ले जांच में जुटी है। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गये हैं।
    स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि रात करीब दस बजे तक शमीम के घर के लोग जगे थे। सुबह सेहरी के समय घर में सन्नाटा देख आवाज दी गई तो कोई जवाब नहीं मिला। सुबह होने पर भी घर के सदस्य जब दिखाई नहीं दिए तो पड़ोस के कुछ लोग उनके दरवाजे पर पहुंच गए। दरवाजा खुला था, गांव के लोग जब अंदर गए तो कमरे में बेड पर शबीना का शव देख सभी हैरान रह गये। लोगों ने शबीना के पिता अदालत अंसारी निवासी गोबरहीं थाना बरवापट्टी को इसकी सूचना दी। खबर मिलने के कुछ ही समय बाद वह बेटी की ससुराल पहुंच गए। हत्या का आरोप लगाते हुए उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया। अदालत ने पुलिस को बताया कि तीन वर्ष पूर्व ही बेटी की शादी की थी। पति रोजगार के सिलसिले में गाजियाबाद रहता है। दोनों का दो साल का एक बेटा है। घर पर सास, ससुर तथा ननद व देवर थे। पति के न रहने पर सभी शबीना का उत्पीड़न करते थे। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत कर लिया जायेगा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728