Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भाजपा नेता के दवाब में प्रशासन कर रहा सपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित


    भाजपा नेता के दवाब में प्रशासन कर रहा सपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित


    रामपुर बुजुर्ग, देवरिया। बांसगांव संदेश (रामाश्रय यादव)

    देवरिया। उपनगर भटनी के बहादुर यादव मेमोरियल महाविद्यालय में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति समेत 70 लोगो पर केस दर्ज करने को साजिस बताया गया। सपा नेताओं नर केस वापस नही होने पर कोविड गाइड लाइन के अनुसार आंदोलन की चेतावनी दी।
    समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ दिलीप याद व ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सपा के संभावित प्रत्याशी को रोकने का प्रयास किया जा रहा हैं। इसमे पुलिस सत्ता पक्ष के दवाब में आकर सपा कार्यकर्ताओं को बेवजह परेशान करने में लगी है। उन्होंने कहा कि भटनी ब्लॉक प्रमुख के देवर राजकिशोर यादव 19 मई को किसी काम से बाजार आए थे।।


    घर लौटते समय स्थानीय पुलिस ने बेवजह रोक कर गाड़ी की तलाशी लेनी शुरू कर दी। वाहन से दो लाख रुपए मिलने पर थाने लाकर प्रताड़ित करने लगी। बाद में रुपए का कागज दिखाने पर छोड़ तो दिया लेकिन कोविड गाइड लाइन का पालन नही करने का आरोप लगा कर 70 सपा कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज कर दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि फर्जी केस हटाने और सपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे उत्पीड़न के लिए एसपी श्रीपति मिश्र को ज्ञापन दिया गया है। अगर आगे ब्लॉक प्रमुख चुनाव में किसी प्रकार का सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हुआ तो सपा कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए धरना प्रदर्शन करेगी। इस दौरान बैठक को विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव,रमाशंकर यादव, राजकिशोर यादव, डॉ विनोद यादव आदि उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728