Header Ads

ad728
  • Breaking News

    ग्राम प्रधानों के मतगणना के परिणाम में कुछ के सर पर बंधा ताज तो किसी को लगी निराशा हाथ

    ग्राम प्रधानों के मतगणना के परिणाम में कुछ के सर पर बंधा ताज तो किसी को लगी निराशा हाथ 

    अभी मतगड़ना का क्रम जारी है कितने लोगों के सर पर बधेगा ताज जिसका परिणाम आज
    गोला गोरखपुर । गोला ब्लॉक के ग्राम सभाओं क्षेत्र पंचायत सदस्यों व तीन जिला पंचायत सदस्यों का मतगणना उपनगर गोला में स्थित बी एस ए वी इंटर कॉलेज परिसर में सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर बी डी ओ गोला सुनील कुमार कौशल की देख रेख में आरंभ हो गया। जिसमें 72 ग्राम प्रधान 69 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 03 जिला पंचायत सदस्य के मतों की गणना के लिए न्याय पंचायत वार कुल 9  काउंटर बनाये गए है। प्रत्येक काउंटर हर ग्राम सभा के लिए एक ए आर ओ व दो कर्मचारी मतगणना में लगाये गए है। आर ओ अरुण कुमार सिंह के अतिरिक्त  तहसीलदार गोला केशव प्रसाद बराबर मत गणना स्थल पर जमे रहे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दक्षिणी  अरुण कुमार सिंह ठीक 10बजकर 20 मिनट पर मतगणना स्थल पर अपने दल बल के साथ पहुचे। एस डी एम गोला राजेन्द्र बहादुर सी ओ गोला अनिल कुमार सिंह  कोतवाल गोला सन्तोष कुमार सिंह बराबर मतगणना स्थल पर निरीक्षण करते रहे।03 बजे तक मतगणना का प्राप्त परिणाम में  ग्राम प्रधान पद के लिए ग्राम सभा दुरुई से बेचू प्रसाद 427 मत व मोतीलाल को 366 मत मिले।बेचू प्रसाद विजयी घोषित किये गए। ग्राम सभा परसिया निस्फिराज में लक्ष्मण यादव को 436 मत व गोपाल को 379 मत प्राप्त हुए।लक्ष्मण यादव ग्राम प्रधान बने। विशुनपुर राजा में वीरेंद्र यादव को 397 मत व  राम सत्ते को 322 मत प्राप्त हुए।वीरेंद्र कुमार ग्राम प्रधान बने। तिरागाव से सूरज कुमार को 429 मत व विजयी यादव को 421 मत प्राप्त हुए। 8 मत अधिक पाकर सूरज  कुमार ग्राम प्रधान बने। मदरिया से महेंद्र शर्मा कुल 584 मत पाकर चुनाव जीत गए।सिधारी ग्राम सभा में अंजू देवी और सोनमती देवी को बराबर मत प्राप्त हुए दोनो को 356 मत मिले।वहां पर रिकॉउंटिंग भी दो बार हुआ।लेकिन दोनो का मत बराबर हुआ।निर्णय आर ओ  पर चल गया। ग्राम सभा छितौना बुजुर्ग में शिला देवी को 639 मत व किरण देवी को 467 मत प्राप्त हुए।।शिला देवी ग्राम प्रधान बनी। ग्राम सभा अहिरौली में राजेश यादव को कुल 220 मत व सुदामा शर्मा को 195 मत प्राप्त हुए।राजेश यादव ग्राम प्रधान बने। ग्राम सभा पकड़ी में ग्राम प्रधान के लिए राणा सिंह को 845 मत व नागेंद्र यादव को 817 मत मिले।राणा सिंह ग्राम प्रधान बने। ग्राम सभा मदरहा में मोहन सोनकर को कुल 977 मत व विजय बहादुर को 441 मत मिले।  मोहन सोनकर ग्राम प्रधान बने।अहिरौली प्रथम से बिंदु देवी को 372 मत व गीता देवी को 224   मत मिले। विंदु देवी विजयी घोषित हुई। ग्राम सभा देईडीहा से  कमलेश मिश्रा को 501 मत व अनिल जायसवाल को 410 मत मिले। कमलेश मिश्र ग्राम प्रधान बने। ग्राम सभा गंगवल मे श्रीराम को 309 मत व सुशील को 234 मत मिले।श्रीराम ग्राम प्रधान गंगवल बने।भवाजीतपुर ग्राम सभा से पार्वती देवी को 299 मत व शैला देवी को 220 मत प्राप्त हुए।पार्वती देवी ग्राम प्रधान बनी। पदमलपार ग्राम सभा मे शीला देवी को 274 मत व आशा देवी को 222  मत मिले।शीला देवी ग्राम प्रधान बनी। बी डी सी वार्ड क्रमांक 38 से गणेश विश्वकर्मा  को 269 वोट व राम प्रताप राय को 268मत प्राप्त हुए एक मत से गणेश विश्वकर्मा विजयी घोषित हुए।बी डी सी वार्ड क्रमांक 32 से उदयभान अपने प्रतिद्वंदी को 48 मतों से मात देकर विजयी बने ।उन्हें 440 मत  और ज्ञानधार को 392 मत प्राप्त हुआ।नवली ग्राम सभा के धर्मेंद्र कुमार को 302 व जय लाल मौर्य को 200 मत प्राप्त हुए। धर्मेंद्र कुमार ग्राम प्रधान बने । अभी मतगणना का कार्य पूरा नहीं हुआ है जो निर्धारित समय है उसमें पूरा हो जाएगा ।  किस किस के सर पर जीत का ताज  मिलता है आने वाला चंद घंटों में निर्णय हो जायेगा ।
     मौके पर प्रशासन चुस्त-दुरुस्त रहा और समाचार लिखे जाने तक मतगणना का कार्य जारी रहा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728