Header Ads

ad728
  • Breaking News

    छेड़खानी का विरोध करने पर पीटा

    देवरिया। बांसगांव संदेश। बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के दो युवकों पर अपनी दो पुत्रियों के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया है। घटना शनिवार शाम की है। कहा है कि दोनों ने छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपियों ने पिटाई की। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।
    शनिवार की शाम को करीब सात बजे दोनों बहनें अपनी मां के साथ खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान दोनों युवक छेड़खानी करने लगे। दोनों ने शोर मचाया तो अन्य युवक मौके पर पहुंच गए और पिटाई कर फरार हो गए। इसी बीच आरोपी भी मौके से भाग निकले। पीड़िता की मां ने बरियारपुर थाने पर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728