Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मानसून को लेकर अच्छी खबर


    नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून मंगलवार को मालदीव-कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में पहुंच गया। अगले 48 घंटों के दौरान मालदीव-कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी कुछ और हिस्सों, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और इसके पूरे दक्षिण-पूर्व में दक्षिण- पश्चिम मानसून के आगे बढऩे के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।

    देश के मैदानी इलाकों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चंद्रपुर (विदर्भ) और मेडक (तेलंगाना) में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के अधिकांश स्थानों, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से कुछ अधिक (5.1 डिग्री सेल्सियस या अधिक) दर्ज किया गया। तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से बहुत अधिक (3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस) , सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ स्थानों पर सामान्य से अधिक (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया।

    रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कुछ स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे (शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे या उससे कम) रहा। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अधिकांश स्थानों, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर पर सामान्य से काफी नीचे (शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे से शन्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस कम) रहा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में अधिकांश स्थानों पर सामान्य से नीचे (-1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस), पश्चिमी राजस्थान में कई स्थानों पर, गांगेय पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर, गुजरात क्षेत्र, तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर और देश के बाकी हिस्सों में सामान्य के करीब रहा।

    असम, मेघालय, त्रिपुरा, आंतरिक कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर आंधी तूफान की स्थिति देखी गई।

    अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़े। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गांगेय पश्चिम बंगाल, तटीय कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ज्यादातर इलाकों, असम, मेघालय और लक्षद्वीप में कई स्थानों पर और अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, बिहार, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में तथा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, मध्य प्रदेश, विदर्भ, सौराष्ट्र और कच्छ, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर बारिश हुई और कई स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ी हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात क्षेत्र और मराठवाड़ा में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728