Header Ads

ad728
  • Breaking News

    महंत स्वामी आत्मानंदजी का निधन, सैकड़ों भक्तों ने किया आखिरी दर्शन



    बड़हलगंज : क्षेत्र के स्वतंत्र परमहंश आश्रम कोड़ारी के महंत स्वामी आत्मानंद जी का निधन 95 वर्ष की उम्र में मंगलवार की रात सवा तीन बजे हो गया। खबर सुनते ही भक्त स्वामीजी के अंतिम दर्शन के लिए आश्रम पर उमड़ पड़े। स्वामीजी कुछ सालों से बीमार चल रहे थे।
       बुधवार को स्वामीजी का पार्थिव शरीर फूलों से सजी एक वाहन द्वारा उनके मूल आश्रम गाजीपुर ले जाया गया। जहां गंगा नदी में उनके पार्थिव शरीर का प्रवाह किया गया। स्वामी अद्वोत्यानंदजी, उमानंदजी, ज्योति नारायण सिंह, ओमप्रकाश अग्रवाल, शिवाजी अग्रवाल, अवधकिशोर अग्रवाल, राजेश मिश्र, महेश्वर मिश्र, रामबालक दास, रामसकल निषाद, संजय गौड़, डा. मुस्तजीम अंसारी, मनोज सिंह,धर्मेंद्र मिश्र,प्रदीप सिंह,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728