Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मोदी सेना देवरिया द्वारा बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

    देवरिया।बाँसगाँव सन्देश। (अजय कुमार मिश्र)। मोदी सेना ने बंगाल की ममता सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग करने के साथ ही हिन्दू भाई-बहनों पर हो रहे अत्याचार के बदले ममता बनर्जी को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। अनिल मणि त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष मोदी सेना ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए यह चेतावनी दिया। बैठक में राधेश्याम शुक्ल राष्ट्रीय महासचिव प्रशासन एवं अजय कुमार मिश्र राष्ट्रीय महासचिव प्रवक्ता ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी पर जीत हासिल करने की अपील देशवासियों से की। संबोधन के क्रम में संरक्षक गिरिजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज की सेवा तथा मोदी की नीतियों को जनता के बीच पहुंचाना हम सबका कार्य है। संगठन विस्तार के क्रम में संतोष मणि को प्रदेश अध्यक्ष कर्नाटक, मन्नू रानी को बिहार, दुर्गेश मणि को हिमांचल, मंयक मणि को गुजरात, राजन कुमार राजभर को पंजाब, अवनीश कुमार त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश, होरी लाल साहू को छत्तीसगढ़, चन्द्र हास तिवारी को हरियाणा के साथ ही निशाकान्त तिवारी को प्रभारी बिहार, सुशील कुमार त्रिपाठी को उ.प्र., राष्ट्रीय महासचिव के लिए अमित कुमार सिंह, रणधीर सिंह गोलू, वीरेन्द्र राजपूत, आलोक कुमार मिश्र नवनीत कुमार मिश्र जिला सचिव आदित्य कुमार मिश्र जिला मंत्री को नियुक्त किया गया। 


    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728