Header Ads

ad728
  • Breaking News

    रेनकट और रैट होल से इटौवा महुअरकोल बंधे की हालत जर्जर, ग्रामीणों ने जताया रोष



     ब्रह्मपुर गोरखपुर। लगातार हो रही बारिश और रैटहोल से चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के ब्रह्मपुर ब्लॉक के इटौवा महुअरकोल बंधे की हालत जर्जर हो गई है। जगह जगह बंधे पर गड्ढे बन गए हैं। जर्जर बांध की मरम्मत न होने से बंधे के किनारे बसे ग्रामीणों में रोष है। महुअरकोल निवासी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अब्दुल हन्नान खान , अलीमुद्दीन, निसार अहमद खान, इजहारूल हक, राजदेव यादव, महादेव प्रसाद गौंड, अशोक यादव, सिजामुद्दीन खान आदि लोगों का कहना है कि बंधे की सुरक्षा के लिये विभाग समय रहते कोई इंतजाम नही करता। हर साल हम लोगों को विभागीय लापरवाही के कारण समस्या झेलना मजबूरी होती है। लेकिन समय रहते अगर बंधे की सुरक्षा की व्यवस्था नही की गई तो हम लोगों को फिर से घर वार छोड़ना मजबूरी होगी। ग्रामीणों का कहना है कि जब जब बंधे पर रेन कट होता है विभाग के लोग लापरवाही करते हैं। जिसके कारण बंधा कमजोर होता जा रहा है। बाढ़ व बारिश आने पर क्षेत्रीय जनता के लिये मुसीबत का सबब बन जाता है। यही नही बंधे पर रेन कट के कारण रास्ता चलना कठिन हो गया है। ग्रामीणों ने रेन कट भरकर बंधे की मरम्मत की मांग किया है ताकि बाढ़ की समस्या से बचा जा सके।


       जर्जर बंधों की मरम्मत के सम्बन्ध में राप्ती गोर्रा दोआबा संघर्ष समिति के संयोजक मुन्नी लाल यादव व महामंत्री विनोद कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि गोर्रा राप्ती नदी के तटबंधों का मरम्मत नही हुआ है। बरशात शुरू होने वाली है।अगर बरसात पूर्व बन्धो का मरम्मत नहीं हुआ तो दोआबा क्षेत्र की जनता आन्दोलन को बाध्य होगी।
     समाजवादी नेता कालीशंकर ने कहा कि उपरोक्त का संज्ञान ले करके मैंने तत्काल ही सिंचाई विभाग के बाढ़ खंड के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर दिनेश सिंह से वार्ता कर तत्काल बंधों के मरम्मत की मांग किया। जिस पर उन्होंने कहा कि मैं तुरंत ही नीचे के अधिकारियों को बंधे की मरम्मत करने के लिए निर्देशित करता हूं। 


    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728