Header Ads

ad728
  • Breaking News

    थाने पर नही हुई सुनवाई पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची पीड़िता


    बनकटा ,देवरिया। बांस गांव सन्देश।स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी एक महिला को छेड़छाड़ के मामले में थाने से न्याय नहीं मिलने पर वह एसपी तक पहुंच कर न्याय की गुहार लगायी है।इस मामले में पुलिस आलाकमान ने महिला को न्याय दिलाने का भरोसा तो दिलाया है लेकिन ईधर मुकामी पुलिस महिला को न्याय दिलाने के बजाय आरोपी को बचाने में जुटी हुई है।पीड़िता ने बताया कि मुकामी पुलिस द्वारा तहरीर बदलवाने के लिए उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है।
       घटना बीते 7 मई की शाम चार बजे की बताई जाती है।पीड़िता अपने घर मे बर्तन मांज रही थी उस समय वह घर मे बिल्कुल अकेली थी।गांव का एक मनबढ़ युवक घर मे उसे अकेली देख कर घर मे घुस कर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दिया विरोध करने पर उसने महिला के कपड़े फाड़ दिया और घसीट घसीट कर उसे मारने पीटने लगा।उसके डर से गांव के लोग उसे बचाने नहीं आ सके।लोगों के इकट्ठा होते देख उक्त युवक गाली गुप्ता देते हुए भाग निकला।घटना के बाद महिला थाने पहुंची और लिखित तहरीर देकर करवाई की मांग की। पुलिस ने फौरी करवाई करते हुए युवक को हिरासत में लेते हुए पीड़िता की डॉक्टरी कराया।लेकिन बाद में पुलिस किसी दबाव में आ गयी और आरोपी को छोड़ दिया।इसके बाद पुलिस व आरोपी की ओर से मामला वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है जिससे महिला व उसका परिवार काफी सहमा व भयभीत है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728