Header Ads

ad728
  • Breaking News

    एनजेएफ श्रीलंका से मिला अमिताभ पाण्डेय को डॉक्टरेट की मानद उपाधि




    कौडीराम, गोरखपुर। सर्वोदय किसान पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी अमिताभ पाण्डेय को
    श्रीलंका की प्रसिद्ध संस्था नमल जीवानन्द(एनजेएफ )के प्रमुख डॉ. नमल जीवानन्द एवं निदेशक डॉ उवैस ने धराधाम इंटरनेशनल के प्रमुख एवं निदेशक डॉ सौरभ पाण्डेय के द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर पत्रकार, कवि  एवम साहित्यकार अमिताभ पाण्डेय को  डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई ।यह सम्मान  पाण्डेय द्वारा की गई साहित्यिक सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के माध्यम से समाज के निर्माण और सेवा में निरंतर समर्पण व निष्ठा से उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
    गोरखपुर जनपद के ग्राम मझिगांवा पोस्ट जगतबेला निवासी अमिताभ पाण्डेय वर्तमान समय में सर्वोदय किसान पी जी कालेज कौड़ीराम में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।  पाण्डेय हिन्दी साहित्य भारती संस्था के गोरखपुर महानगर के अध्यक्ष, प्रेस क्लब गोरखपुर के कार्यकारिणी सदस्य भी हैं। पाण्डेय को मिली डॉक्टरेट कि उपलब्धि पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व पैक्सपेड के निदेशक मार्कण्डेय राय, डीसीएफ के सभापति गुलाब रध्वज सिंह उर्फ महंत सिंह, सीताराम राय प्रबंधक सर्वोदय शिक्षा समिति,  दीप नारायण पाण्डेय प्रधानाचार्य, संगम संस्था के मुखिया नरसिंह बहादुर चंद, गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह, डॉ.आर. के. राय प्राचार्य, प्रभात कुमार पाण्डेय, जे.पी.पाण्डेय,डॉ चेतना पाण्डेय, अनीता पाल सिंह, डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्र,  ओमप्रकाश त्रिपाठी,  विश्वनाथ सिंह,  हृदय नारायण, महेंद्र प्रताप सिंह, सुनील रध्वज सिंह,  अभिमन्यु राय, शिक्षक नेता अखिलेश रध्वज सिंह,गौरव कौशिक,सुधीर कुमार राय,सपा नेता गवीश दूबे,डॉ. एहसान अहमद, प्रतिभा गुप्ता सहित तमाम लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728