कांग्रेस नेता का निधन, शोक
बड़हलगंज। स्थानीय ब्लाक कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष अवधेश मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें उपनगर के पूर्व नगर अध्यक्ष राम प्रताप गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने
उनके पार्थिव शरीर पर कांग्रेस पार्टी का तिरंगा झंडा चढ़ाकर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। कहा कि उनके निधन से कांग्रेस पार्टी की बहुत बड़ी क्षति हुई है। वे कांग्रेस के प्रति समर्पित और जुझारू नेता थे। उनका जाना बहुत ही कष्ट दाई है। गणेश शंकर पांडेय, रामानुज राय, राजेश सर्राफ, पिंकू वर्मा, मिथलेश वर्मा, विंध्याचल जायसवाल, नंदलाल जायसवाल शिवाकांत यादव, चंद्रभान पांडेय, कमलेश यादव, बदरे आलम अंसारी, संत कुमार राय मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...