Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बरात ले जाने से पहले दूल्हा लापता, मचा अफरा- तफरी


    बनकटा, देवरिया। बांसगांव संदेश (प्रमोद कुमार)

    उत्तर प्रदेश। कानपुर में सरसौल के नर्वल क्षेत्र में बरात ले जाने से पहले दूल्हा लापता हो गया। इसे लेकर मची अफरातफरी के बीच दोनों के पक्षों के मध्यस्थ ने अपने भाई से दुल्हन की शादी कराई। इससे वधू पक्ष ने राहत की सांस ली। वहीं, लापता दूल्हे के पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

    नर्वल के रायपुर निवासी शटरिंग मिस्त्री धर्मेंद्र पुत्र धर्मपाल प्रजापति की शादी पाल्हेपुर में रामआसरे प्रजापति की बेटी शशि से तय हुई थी। धर्मपाल ने बताया कि गुरुवार दोपहर धर्मेंद्र बाल कटवाने के लिए साइकिल से शीशूपुर गया था। देर शाम तक काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

    उधर, दूल्हे के लापता होने की खबर मिलते ही वधू पक्ष में हड़कंप मच गया।धर्मेंद्र के घर वालों ने नर्वल पुलिस को उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी। उधर, बरात न पहुंचने पर आक्रोशित वधू पक्ष के लोग भी रायपुर आ धमके। ग्रामप्रधान के यहां काफी देर पंचायत चली।

    अंतत: गुरुवार देररात रायपुर निवासी विवाह के मध्यस्थ ने अपने भाई के साथ शादी करा मामले का पटाक्षेप किया। नर्वल इंस्पेक्टर शेष नारायण पांडेय ने बताया कि बरात से ठीक पहले दूल्हे धर्मेंद्र के लापता होने की सूचना पिता धर्मपाल ने दी है। गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728