Header Ads

ad728
  • Breaking News

    अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक की ली जान



    ब्रह्मपुर गोरखपुर। गोरखपुर जिले के झंगहा थाना के गजाईकोल में शनिवार की शाम को एक भीषण सड़़क हादसा हो गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन सुरक्षित है। शनिवार को थाना गोला के बरहज बरमाफी के प्रकाश जायसवाल पुत्र शंभू जायसवाल अपने बहन के साथ बाइक से बहन के घर चौरीचौरा जा रहे थे। झंगहा थाना के गोबड़ौर पुलिस चौकी अन्तर्गत गजाईकोल गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने  बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार प्रकाश जायसवाल सड़़क पर गिर पड़े। सड़़क पर गिरते ही ट्रक सीधे उनके उपर चढ़ गया। इस हादसे में प्रकाश जायसवाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक की बहन सुरक्षित है। हादसे की खबर मिलते ही झंगहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद तेज रफ्तार से भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौप दिया है। मौके से ड्राइवर और खलासी दोनों फरार है। ट्रक नंबर यूपी 53 डीटी 7170 है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवार, बहन के परिवार और मृतक के ससुराल में कोहराम मच गया। मृतक प्रकाश जायसवाल की ससुराल घटना स्थल गजाईकोल से महज ढाई किमी दूर थुन्ही बाजार गाँव के श्री जायसवाल के वहाँ हैं। घटना की जानकारी होते ही घटना स्थल पर पहुँचे ससुराल के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। 



    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728