Header Ads

ad728
  • Breaking News

    चक्रवात 'ताउते के बाद देश पर एक और चक्रवात का खतरा, आ सकता है यास

    चक्रवात 'ताउते के बाद देश पर एक और चक्रवात का खतरा, आ सकता है 'यास'


    देश।। 19 मई। चक्रवात 'ताउते' का तांडव अभी थमा नहीं है कि इसी बीच एक और चक्रवात की आहट ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। दरअसल मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 23-24 मई के आस-पास बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर दवाब विकसित होता दिख रहा है, जो कि साइक्लोन में तब्दील हो सकता है। मौसम विभाग की नजर इस दवाब पर बनी हुई है। आईएमडी ने कहा है कि इस वक्त सारी परिस्थितियां बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवात के अनुकूल हैं और इसी वजह से तूफान आ रहे हैं।

    राजस्थान में भारी बारिश की आशंका 'अत्यंत गंभीर चक्रवात' ताउते का रूख अब राजस्थान की ओर हो गया है। सोमवार को उसने गुजरात में भारी तबाही मचाई है तो वहीं इससे पहले उसने केरल, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में काफी नुकसान किया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि इस तूफान के कारण राजस्थान में भारी बारिश की आशंका है, इसी वजह से राज्य के 8 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

    19-20 मई को बिगड़ेगा मौसम तौकते के चलते 19-20 मई को देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। नागौर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    क्या होते हैं चक्रवात? मालूम हो कि दरअसल लो एयर प्रेशर की वजह से वायुमंडल में व्याप्त गर्म हवा तेज आंधी में तब्दील हो जाती है, जिसे कि 'चक्रवात' कहा जाता है। भारत और दुनिया भर के तटीय इलाके हमेशा 'चक्रवाती तूफानों' से जूझते रहते हैं, इनके नाम जगह के हिसाब से अलग-अलग होते हैं, कहीं इन्हें साइक्लोन, कहीं 'हरिकेन' और कहीं 'टाइफून' कहा जाता है।

    'साइक्लोन' की संज्ञा इंडिया में तूफान हिंद या साउथ प्रशांत महासागर से आते हैं इस वजह से इन्हें 'साइक्लोन' की संज्ञा दी जाती है, जबकि नार्थ-ईस्ट सागर से आने वाले तूफान को हरिकेन और नार्थ-वेस्ट से आने वाले तूफान को 'टायफून' कहते हैं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728