मरने के बाद कफन भी नसीब नहीं: लालू प्रसाद
बनकटा, देवरिया। बांसगांव संदेश (प्रमोद कुमार)
बिहार: उत्तर प्रदेश की सीमा पर गंगा नदी में मिले शवों को लेकर अब बिहार में सियासत तेज हो गई है। इस बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सरकार पर इस मामले को लेकर निशाना साधा है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने आरोप लगाया है कि जिंदा रहते इलाज नहीं मिला मरने के बाद कफन तक नसीब नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के शवों को दफनाया जा रहा है। राजद अध्यक्ष से पहले बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी नीतीश सरकार को घेर चुके हैं। वहीं नहीं पप्पू यादव भी कोरोना कहर के बीच एंबुलेंस को लेकर फिलहाल हिरासत में ले लिए गए हैं।
लालू ने की तीखी टिप्पणी
लालू प्रसाद ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, 'जीते जी दवा, ऑक्सीजन, बेड ईलाज नहीं दिया। मरने के बाद लकड़ी, दो गज कफन जमीन भी नसीब नहीं हुआ। दुर्गति के लिए शवों को गंगा में फेंक दिया। कुत्ते लाशों को नोच रहे है। हिंदुओं को दफनाया जा रहा है। कहाँ ले जा रहे है देश इंसानियत को?'
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...