विधायक आवास सहित अन्य जगहों को व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कराया सैनिटाइज
कौड़ीराम, गोरखपुर। इस कोरोना काल मे जो काम जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन को करना चाहिए वह काम कौडी़
राम व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के अध्यक्ष विनय सेठ के सौजन्य से लगातार दूसरे दिन हो रहा है। आपको बता दें कि इस कोरोना महामारी मे कौड़ीराम क्षेत्र में बहुतों ने अपने को खोया है। पंचायत चुनाव एवं मतगणना के समय कौड़ीराम के आसपास काफी भीड़ जमा थी उसी को ध्यान में रखते हुए लोगों ने प्रशासन से कौड़ीराम के आसपास सेनिटाइज करवाने की मांग की थी , लेकिन प्रशासन ने उन लोगों की मांगों को अनसुनी कर दिया था। इसकी सूचना जब कौड़ीराम व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय सेठ को हुई तो उनको काफी पीड़ा हुई और उन्होंने तय किया कि वह अपने खर्चे से कस्बे एवं चौराहे को सैनिटाइज करवाएंगे। प्रथम दिन उन्होंने मुख्य बाजार गोरखपुर रोड, गोला रोड बांसगांव रोड को सेनिटाइज करवाया था। आज दूसरे दिन अवधेश पासवान के नेतृत्व में जरलही गांव एवं रोड पर स्थित विधायक आवास (डॉक्टर विमलेश पासवान) सहित आसपास के घरों को सैनिटाइज करवाया गया। इस कार्य में उनके साथ विनोद यादव,छेदी यादव व अन्य व्यापार मण्डल के लोग रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...