Header Ads

ad728
  • Breaking News

    तीन घंटे तक बंदरों ने लड़की को बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया




    गोरखपुर।बाँसगाँव सन्देश। गुरूवार की सुबह गोरखपुर जनपद के कैंट थाने के दिव्य नगर कॉलोनी में बंदरो के झुंड ने एक लड़की को तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। बताया जाता है कि लड़की बंदरों से डरकर खुद को कमरे में बंद कर ली और इस दौरान एक बंदर का हाथ दरवाजे में दब गया था जिसके बाद बंदरों का झुंड आ गया था। पुलिस से मदद मांगने पर पहुंचे पुलिसवालों ने गुलेल और डंडे की मदद से बंदरों को खदेड़ कर लड़की को बचाया। साथ ही बंदर का भी मलहम पट्टी किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिव्यनगर कॉलोनी निवासी युको बैंक प्रबंधन के कर्मचारी के घर के उपरी मंजिल स्थित एक कमरे में उनके घर की प्रियंका नामक लड़की गुरुवार की सुबह छह बजे सोई थी। सुबह 6 बजे करीब 10 से 12 की संख्या में बंदर कमरे के बाहर आ गए।


    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728