Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भाजपा प्रवक्ता डॉ मनोज मिश्रा का कोरोना से निधन, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि


     देवरिया। बांसगांव सन्देश।(विवेक राय)। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज मिश्रा का कोरोना से निधन हो गया है। वह कानपुर के एसआईएस हास्पिटल में करीब 15 दिन से भर्ती थे। उनका इलाज करने वाले डाक्टर आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि संक्रमण की वजह से उनके फेफड़े खराब हो गए थे। काफी प्रयास के बाद कुछ सुधार हुआ तो शरीर के अन्य अंगों पर बुरा असर पड़ने लगा। उनकी एक किडनी भी खराब हो चुकी थी। डा मनोज के छोटे भाई कुणाल मिश्र ने उनके निधन की पुष्टि अपने फेसबुक पोस्ट पर की। उनके निधन की सूचना मिलते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने वरिष्ठ भाजपा प्रवक्ता मनोज मिश्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728