Header Ads

ad728
  • Breaking News

    विनोद बने गोर्रा - राप्ती दोआबा विकास संघर्ष समिति के महामंत्री

    ब्रह्मपुर गोरखपुर। गोर्रा - राप्ती दोआबा विकास संघर्ष समिति के संयोजक / अध्यक्ष मुन्नीलाल यादव के द्वारा समिति के सदस्यों के परामर्श से विनोद कुमार को गोर्रा राप्ती दोआबा विकास संघर्ष समिति का महामंत्री मनोनीत किया गया है। ब्रह्मपुर ब्लॉक के दुलहरा निवासी विनोद कुमार ने कहा कि इसके लिए समिति के अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों को दिल से आभार व्यक्त करता हूं तथा समिति के प्रति निष्ठावान रहूंगा। बोहाबार रेगुलेटर, पुलिस चौकी, बैंक हॉस्पिटल सहित क्षेत्र के तमाम मुद्दों पर हम लोगो ने संघर्ष किया है। आगे भी गोर्रा - राप्ती दोआबा विकास संघर्ष समिति इस क्षेत्र की समस्याओं के लिए संयोजक मुन्नीलाल यादव के नेतृत्व में संघर्ष करती रहेगी। विनोद कुमार के महामंत्री बनाए जाने पर अजय निषाद, अमरजीत यादव, विपिन यादव सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने बधाई दिया है। 


    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728