Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गोरखपुर पंचायत उपचुनाव:- प्रधान एवं सदस्‍यों के लिए 129 बूथों पर मतदान जारी



    गोरखपुर। बांसगांव संदेश। पंचायतों की सामान्य निर्वाचन के बाद रिक्त रह गई सीटों पर उपचुनाव के तहत शनिवार को सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो गया। जिले में 129 बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है। जिन ब्लाकों में प्रधान पद के लिए मतदान होना है, वहां सुबह से ही लाइन लगी है। जहां केवल ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मतदान हो रहा है, वहां लोग एक-एक कर पहुंच रहे हैं। कम स्थानों पर चुनाव होने के कारण प्रशासन हर दो घंटे पर आंकड़ा नहीं जारी कर रहा है लेकिन अनुमान के मुताबिक 12:00 दोपहर तक 18 फीसद मतदान हो चुका है।


    जिले में सामान्य निर्वाचन के बाद भी ग्राम पंचायत सदस्य के 4496 पद रिक्त रह गए थे। इनमें से अधिकतर पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। 100 से अधिक ऐसे वार्ड रहे, जहां से किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। 191 वार्डों में मतदान कराया जा रहा है। इसी तरह सामान्य निर्वाचन में निर्वाचित सात ग्राम प्रधानों की मृत्यु हो जाने के कारण वहां भी उपचुनाव चल रहा है। उनमें से एक ग्राम पंचायत सरदार नगर के बरईपार में निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। यहां सामान्य निर्वाचन के दौरान चुनी गई प्रधान की 21 वर्षीय पुत्री को ही निर्विरोध चुन लिया गया है।

    ड्यूटी करने वाले एवं रिजर्व मिलाकर 800 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना 14 जून को होगी।
    जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर व अन्य अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण भी किया।

    मिश्रौलिया में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

    पिपरौली ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए मतदान हो रहा है। यहां प्रत्याशी गिलगिल दुबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मतगणना के बाद वह विजयी घोषित किये गए थे। इस केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। सुबह से ही बूथों पर लाइन लगी है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728