हरदोई में कोविड-19 महामारी से सम्बन्धित विवरण पर एक रिपोर्ट
उत्तरप्रदेश/हरदोई।। एकीकृत कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर प्रभारी/मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बताया है कि 09 जून 2021 को प्रातः 08.00 बजे से सायं 05 बजे तक 5473 लोगो की सैम्पलिंग की गयी। जनपद में 08 पॉजीटिव केस पाये गये। आज जनपद में 20 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। होम आइसोलेटेड 70 लोगो को कॉल की गयी जिसमें 56 लोगो से वार्ता हुई। वार्ता करने के उपरान्त लोगो की समस्याओं का निस्तारण किया गया। आज 10 व्यक्तियों को होम आईसोलेट किया गया तथा होम आईसोलेशन में रखे गये लोगो की कुल संख्या 107 है। आज जनपद में कुल क्रियाशील कन्टेनमेन्ट जोन 33 है जिसमे से 02 नये कन्टेनमेन्ट जोन बनाये गये है, तथा 09 कन्टेनमेन्ट जोन खत्म किये गये है। 50252 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी। जनपद के कोविड-19 अस्पतालों में 05 बेड भरे हुए है तथा 145 बेड खाली है। जनपद में ऑक्सीजन एवं दवाये पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। आज जनपद में निगरानी समितियों द्वारा 1345 गॉवो/वार्डो का भ्रमण किया गया तथा 5784 मेडिकल किट बॉटी गयी। समस्त नगरीय निकायों की 122 टीमों द्वारा 193 वार्डो में सेनेटाइजेशन का कार्य कराया गया तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 191 टीमो द्वारा सफाई व सेनेटाइजेशन अभियान चलाया गया, जिसमें 51 गॉवों में सेनेटाइजेशन का कार्य किया गया। थानों द्वारा मास्क तथा कोविड-19 की गाईड लाइन का पालन न करने वाले 217 लोगो के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। आज जनपद में कुल 5443 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। जिसमें से 18-44 वर्ष आयुवर्ग में कुल 2438 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया तथा 45 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग में 3005 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। कोविड-19 की समस्याओं के निस्तारण से सम्बन्धित कन्ट्रोलरूम नम्बर 05852-237627 तथा 05852-234629 पर सम्पर्क कर सकते है।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...