आज कोविड-19 महामारी से सम्बन्धित विवरण पर एक रिपोर्ट
उत्तरप्रदेश।हरदोई:20 जून 2021,एकीकृत कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर प्रभारी/मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बताया है कि 20 जून 2021 को प्रातः 08.00 बजे से सायं 05 बजे तक 3935 लोगो की सैम्पलिंग की गयी। जनपद में 02 पॉजीटिव केस पाये गये। आज जनपद में 03 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। होम आइसोलेटेड 28 लोगो को कॉल की गयी जिसमें 23 लोगो से वार्ता हुई। वार्ता करने के उपरान्त लोगो की समस्याओं का निस्तारण किया गया। आज कोई भी व्यक्ति को होम आईसोलेट नही किया गया तथा होम आईसोलेशन में रखे गये लोगो की कुल संख्या 31 है। आज जनपद में कुल क्रियाशील कन्टेनमेन्ट जोन 12 है, जिसमे से 03 नये कन्टेनमेन्ट जोन बनाये गये है, तथा आज 02 कन्टेनमेन्ट जोन खत्म किये गये है। 41496 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी। जनपद के कोविड-19 अस्पतालों में कोई भी मरीज भर्ती नही है। जनपद में ऑक्सीजन एवं दवाये पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। आज जनपद में निगरानी समितियों द्वारा 1345 गॉवो/वार्डो का भ्रमण किया। समस्त नगरीय निकायों की 122 टीमों द्वारा 203 वार्डो में सेनेटाइजेशन का कार्य कराया गया तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 191 टीमो द्वारा सफाई व सेनेटाइजेशन अभियान चलाया गया, जिसमें 59 गॉवों में सेनेटाइजेशन का कार्य किया गया। थानों द्वारा मास्क तथा कोविड-19 की गाईड लाइन का पालन न करने वाले 97 लोगो के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। कोविड-19 की समस्याओं के निस्तारण से सम्बन्धित कन्ट्रोलरूम नम्बर 05852-237627 तथा 05852-234629 पर सम्पर्क कर सकते है।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...