Header Ads

ad728
  • Breaking News

    हज यात्रा 2021 निरस्त


    हज यात्रा 2021 निरस्त

    भाटपार रानी, देवरिया। बांसगांव संदेश (अविनाश पांडेय)

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सचिव एवं कार्यपालक अधिकारी राहुल गुप्ता ने बताया कि हज व उमराह मंत्रालय, सऊदी अरब सरकार ने सूचित किया है कि कोरोना महामारी के कारण सऊदी अरब सरकार ने केवल सऊदी अरब में रह रहे प्रवासियों को हज यात्रा 2021 की अनुमति दी है, जिस कारण अन्तर्राष्ट्रीय जायरीन के लिए हज-2021 की यात्रा निरस्त की जाती है।

    राहुल गुप्ता ने बताया कि सऊदी अरब के इन निर्देशों के अनुसार हज कमेटी ऑफ इण्डिया ने भी हज-2021 के आवेदनों को निरस्त कर दिया है, अब हज-2021 हेतु भारत से कोई भी यात्री हज के जिए प्रस्थान नहीं करेगा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728