Header Ads

ad728
  • Breaking News

    21 वर्षीय कंचन यादव ग्राम बरईपार की निर्विरोध प्रधान निर्वाचित

     

    चौरीचौरा गोरखपुर । जनपद गोरखपुर के विकास खंड सरदारनगर के ग्राम पंचायत बरईपार में रविवार को 21 वर्षीय कंचन यादव पुत्री गीता देवी व अक्षैबर यादव निर्विरोध रुप से ग्राम प्रधान चुन लीं गई। रविवार को सरदार नगर ब्लॉक मुख्यालय पर गाँव की महिलाओं व पिता अछैबर यादव के साथ उपचुनाव के लिए पर्चा दाखिल किया। इनके विरोध में किसी अन्य ने कोई पर्चा नहीं दाखिल किया। बताते चलें कि ग्राम पंचायत बरईपार की नव निर्वाचित ग्राम प्रधान गीता देवी पत्नी अक्षैबर यादव की चुनाव जीतने के चार दिन बाद ही बीमारी के चलते असमय मौत हो गई थी। जिस कारण यहाँ का चुनाव प्रक्रिया फिर से किया गया। कंचन दिवंगत ग्राम प्रधान गीता देवी की पुत्री है। आरओ व जिला गन्ना अधिकारी शैलेंद्र अस्थाना ने बताया कि रविवार को पर्चा दाखिला के लिए शाम पांच बजे तक अंतिम समय था जहाँ पर मात्र कंचन यादव की तरफ से दो सेट में पर्चा भरा गया था। किसी और ने पर्चा नहीं दाखिल किया। जहाँ पर देर शाम पांच बजे के आसपास उनका ग्राम प्रधान बनना निश्चित हो गया है। कंचन सरदार नगर ब्लॉक की सबसे कम उम्र की प्रधान निर्वाचित हुई हैं। सरदार नगर ब्लॉक में 43 ग्रामपंचायत सदस्यों का चुनाव होना है जिसमें से 40 का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। क्योंकि इनके भी विरोध में किसी ने पर्चा नहीं दाखिल किया है।


    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728