Header Ads

ad728
  • Breaking News

    माफिया मुख्तार अंसारी की ₹24 करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क


    मऊ।बांसगाव संदेश। रणधीर कुमार 



    उत्तर प्रदेश में मऊ सदर के बाहुबली विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने आज कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के आदेश पर आज मुख्तार अंसारी द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई लगभग 24 करोड़ लागत की भूमि को भारी फोर्स बल के साथ कुर्क किया गया। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद स्थित जमीन को मुख्तार अंसारी ने अपनी मां राबिया बेगम के नाम से 2015 में बैनामा करवाया था, बाद में उनके पुत्रों के नाम वसीयत में आ गया है। उसकी मां ने उक्त जमीन को मुख्तार अंसारी के दोनों बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के नाम से वसीयत कर दिया।
    दक्षिण टोला थाने में मुख्तार अंसारी के नाम से गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि अपराध द्वारा अर्जित की गई 8880 वर्ग मीटर की भूमि जिस का वर्तमान में कीमत लगभग 24 करोड़ है। उस भूमि में आराजी संख्या 869 सा में 20×12 मीटर धार्मिक स्थल मस्जिद का निर्माण हुआ है, जिसे प्रशासन ने जब्त नहीं किया है। आराजी संख्या 870, 871, 872, 873, 868 सा, की जब्ती करण किया गया है।
    अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि मुख्तार अंसारी द्वारा हाईवे पर एक जमीन क्रय किया गया था, जो उसके मां के नाम से था। बाद में वसीयत में उनके दोनों बेटे के नाम हो गए हैं। इसी थाना क्षेत्र में मुख्तार अंसारी गैंगस्टर के मुलजिम है। उसी की विवेचना में प्रकाश में आया लगभग वर्तमान समय में 24 करोड़ रुपए की संपत्ति को कुर्क किया गया है। उसी जमीन में एक मस्जिद का निर्माण है, उसे जिला प्रशासन ने छोड़ दिया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728