Header Ads

ad728
  • Breaking News

    दौड़ेगी इलेक्ट्रॉनिक बसें, 32 गांवो को जोड़ेगी

    दौड़ेगी इलेक्ट्रॉनिक बसें, 32 गांवो को जोड़ेगी

    गोरखपुर / बांसगांव संदेश







    गोरखपुर नगर निगम सीमा की में शामिल हुए 32 गांव तक इलेक्ट्रॉनिक बस से जाएंगे। नगर निगम प्रशासन ने पहले से तय रूट में बदलाव की तैयारी कर ली है। जल्द ही नया रूट चार्ट जारी किया जाएगा। अगले महीने के आखरी तक बस चलाने के लिए भी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

    11.43 करोड़ रुपए से हो रहे निर्माण

    नगर निगम 11 करोड़  43 लाख 42 हजार रुपए की लागत से महेसरा में चार्जिंग स्टेशन और दीपू का निर्माण कर रहा है।
    जल निगम की कार्यदाई संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज काम करा रही है। बसों की आपूर्ति का जिम्मा भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को सौंपा गया है।

    दो संख्याओं में बांटा गया है रूट


    इलेक्ट्रॉनिक बसों को चलाने के लिए दो संख्याओं में रूट को बांटा गया है। संख्या एक में रानीडीहा वाया काली मंदिर वाया झुगियां। वही संख्या दो में नौसड़ वाया धर्मशाला वाया महेसरा को रखा गया है।


    नगर निगम में शामिल 32 गांव को इलेक्ट्रॉनिक बसों की सेवा से जोड़ा जाएगा जल्द अपडेट रूट चार्ट जारी किया जाएगा। लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों में महिलाएं बच्चे और दिव्यांग आसानी से प्रवेश कर सकेंगे। अगले महीने में बस संचालित करने की योजना है। - अविनाश सिंह नगर आयुक्त

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728