Header Ads

ad728
  • Breaking News

    तेज बारिश से मुंबई में गिरी 4 मंजिला इमारत, 11 की मौत, 8 गंभीर घायल


    मुंबई। बांसगाव संदेश। रणधीर कुमार 




    मुंबई में मॉनसून की दस्‍तक के साथ ही बड़ा हादसा हुआ है। कल रात को तेज बारिश के कारण करीब 11 बजे मलाड वेस्‍ट इलाके में स्थित एक 4 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। स्‍थानीय लोगों के अनुसार इसके साथ ही आसपास की 2 और इमारतें भी गिरी हैं। इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हुई है। साथ ही 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. वहीं बचावकर्मियों द्वारा मलबे से 15 लोगों को बचाया गया है। इनमें बच्‍चे और महिलाएं शामिल हैं।
    घटना के तुरंत बाद ही दमकल की टीम और  बृहन्‍मुंबई महानगर पालिका की टीम मौके पर पहुंच गए थे। लोगों को बचाने के लिए वहां तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया था। बीएमसी का कहना है कि हादसे के बाद आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया है। साथ ही मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।वहीं मुंबई के डीसीपी जोन 11 विशाल ठाकुर का कहना है कि मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है. रेस्‍क्‍यू टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।घायलों को पास के अस्‍पताल में ले जाया जा रहा है।इस हादसे पर महाराष्‍ट्र के मंत्री असलम शेख का कहना है कि ये इमारतें तेज बारिश के कारण गिरी हैं। बचाव कार्य चल रहा है। घायलों को अस्‍पताल ले जाने के साथ ही लोगों की तलाश में मलबे को हटाया जा रहा है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728