Header Ads

ad728
  • Breaking News

    अखिलेश यादव के 48 वें जन्मदिन के पूर्व संध्या पर जेल रोड स्थित एशियन सहयोगी संस्था पर मना

    गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व यशस्वी मुख्यमंत्री  उत्तर प्रदेश किसानों नौजवानों गरीबों, व्यापारियों की आवाज माननीय श्री अखिलेश यादव जी के 48 वें जन्मदिन के पूर्व संध्या पर जेल रोड स्थित एशियन सहयोगी संस्था पर समाजवादी पार्टी के महानगर पूर्व सचिव आफताब अहमद एवं अजमल भाई एडोकेट के नेतृत्व में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अनाथ बच्चे से मुलाकात किया गया और उनके सेहत के बारे में जाना गया माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बच्चों में मिठाईयां,फल एवं सेनेटाइजर मास्क का वितरण किया गया बच्चों ने कहा आप जियो हजारों साल साल के दिन हो पचास हजार और वही बच्चो को नेता अपने प्रिय पूर्व मुख्यमन्त्री के लिए जन्मदिन पर बच्चों ने दूसरे को मिठाई खिलाया और जमकर तालियाँ बजायी और उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई दिया और सपा नेता आफताब अहमद ने कहा माननीय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को 2022 में मुख्यमंत्री बनाने के लिए आम जनता पूरी तरह मन बना चुकी है समाजवादी पार्टी के विकास कार्यों को आम जनता को भी बताया गया! और कहां की सच तो यह है कि भाजपा को विकास में नहीं विनाश में रूचि है। संविधान और नैतिक मूल्यों में उसकी आस्था नहीं है। जनता से किए गए वादो को निभाने की भी उसकी मंशा नहीं है। उसने जनता के हर भरोसे को तोड़ा है। लोगों की भावना से खिलवाड़ किया है। छल-बल, आतंक और प्रलोभन के बल पर उसकी राजनीति चल रही है। जनता उससे बुरी तरह ऊबी हुई है। सन् 2022 में भाजपा की विदाई सुनिश्चित है। राज्य की जनता का समाजवादी पार्टी पर ही अटूट विश्वास है। इस मौके पर विनोद यादव, इम्तियाज़ अहमद,विनोद विशोकर्मा,मुलायम यादव,मोहम्मद हसन ,शुभम यादव,सकिल अहमद,आफताब अहमद,अरमान अंसारी, इमामुद्दी अहमद, आदि लोग उपस्थित थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728