Header Ads

ad728
  • Breaking News

    विषय- कोरोना से मृत्य हुए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के परिवार वालों को सरकारी शिक्षक व कर्मचारी की तरह 50 लाख मुआवजा दिया जाए -अनुसूया देवी (अध्यक्ष ग्राम प्रधान संघ गोरखपुर)


    बांसगांव संदेश गोरखपुर। आज राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की जिला अध्यक्ष गोरखपुर श्रीमती अनुसूया देवी की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय स्काउट कुटी परिसर गोरखपुर में बैठक की गई ।बैठक में करोना से मृतक हुए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान पिपराइच ब्लॉक के बरईपुर सुरेश प्रसाद व अन्य सभी ग्राम प्रधानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के महासचिव  श्री कृष्ण चन्द वर्मा ने शासन से मांग किया कि कोरोनावायरस से मृत्यु ग्राम प्रधान के परिवार को सरकारी शिक्षक एवं कर्मचारी की तरह सरकारी मुआवजा 50 लाख दिया जाये। संगठन के निर्वतमान अध्यक्ष बड़हलगंज श्री हृदय शंकर सिंह ने प्रस्ताव रखा कि ग्राम पंचायतों का कार्य शीघ्र चालू कराने हेतु डोंगल  तैयार किया जाए तथा पांच लाख तक कार्य संस्तुति करने का पावर प्रधानों को दिया जाए साथ ही जनपद के 20 ब्लॉकों में प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर कार्यकारिणी का गठन एक माह के अंदर कराया जाए साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष के चयन पर भी विचार किया गया ।सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उपचुनाव के पश्चात ही 20 ब्लॉकों का ब्लॉक अध्यक्ष का गठन किया जाएगा सभी जिला मंडल एवं प्रदेश अधिकारियों से अपील किया गया है की अपने-अपने ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्ष के चयन हेतु मीटिंग करके ब्लॉक अध्यक्ष चयन  करेंगे ।आज के बैठक में मुख्य रूप से कृष्ण चंद वर्मा प्रदेश महासचिव ,श्री हृदय शंकर सिंह विजय बहादुर यादव, मंडल महासचिव प्रह्लाद सिंह ,पूर्व अध्यक्ष छोटे लाल पासवान पूर्व मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह मुन्ना ,प्रधानप्रतिनिधि सत्यपाल सिंह ,पूर्व उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह पिपरौली सहित दर्जनों संगठन के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728