Header Ads

ad728
  • Breaking News

    करीमनगर की गुमशुदा नाबालिग लड़की को सूर्य विहार चौकी इंचार्ज ने 5 घंटे में ढूंढ कर परिवार को सौंपा


    गोरखनाथ थाना क्षेत्र के करीमनगर की रहने वाली एक नाबालिग लड़की घरवालों की डांट से नाराज होकर आज शाम 5:00 बजे घर से निकल गई।तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूर्य विहार चौकी अंतर्गत रामलीला मैदान के पास रहने वाली गुड़िया यादव के घर पर पहुंची।गुड़िया यादव ने उसे अकेला देख कर अपने घर में रख लिया।

    लड़की के गायब होने की खबर परिवार के लोगों को लगी उन्होंने अपने स्तर से तफ्तीश करने के बाद इसकी सूचना स्थानीय गोरखनाथ थाने को दी थाने से नाबालिक लड़की की गुमशुदगी की सूचना को प्रसारित किया गया।इसी बीच सूर्य विहार चौकी इंचार्ज विकास कुमार सिंह को अपने सूत्रों से जानकारी मिली।कि रामलीला मैदान के पास रहने वाली गुड़िया यादव के घर पर एक नाबालिग लड़की देखी गई है।उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला कांस्टेबल के साथ गुड़िया यादव के घर पर पहुंचकर पूछताछ किया। गुड़िया यादव ने बताया कि लड़की अकेली और घबराई हुई थी।इसलिए उन्होंने अपने घर में इसे सहारा दे दियालड़की से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम और पता बताया। इसकी सूचना  चौकी इंचार्ज सूर्य विहार द्वारा तत्काल परिवार के लोगों के साथ स्थानीय थाने को दी गई दी गई
    लड़की को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेने के बाद महिला पुलिसकर्मी के साथ नाबालिग लड़की को उसके घर तक सूर्य विहार चौकी इंचार्ज ने पहुंचाया।परिवार के लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की भूरी भूरी प्रशंसा किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728