Header Ads

ad728
  • Breaking News

    ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश ने साधना सिंह के निर्विरोध निर्वाचित होने पर खुशी जाहिर की

    पीपीगंज गोरखपुर। बांसगांव संदेश। गोरखपुर जिले के जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती साधना सिंह के निर्विरोध निर्वाचित होने पर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश ने खुशी जाहिर की। मालूम हो कि जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती साधना सिंह पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीर बहादुर सिंह की पुत्र वधू और पूर्व वन मंत्री एवं कैम्पियरगंज के लोकप्रिय विधायक श्री फतेह बहादुर सिंह की धर्मपत्नी है। आज स्काउट कुटीर गोरखपुर में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के एक बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि  सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में प्रमुख रुप से प्रदेश महासचिव श्री कृष्ण चन्द वर्मा, मण्डल महासचिव श्री विजय बहादुर यादव , जिला संयोजक श्री हृदय शंकर सिंह , भरोहिया ब्लाक अध्यक्षा श्रीमती मनोरमा सिंह, मण्डल अध्यक्ष श्री छोटेलाल पासवान , चरगांवा ब्लाक अध्यक्ष श्री जे पी दूबे,भटहट ब्लाक अध्यक्ष श्री बलवन्त यादव, सिंहोरवा ग्राम प्रधान राम प्रवेश यादव, ग्राम प्रधान शिव वचन सिंह,राम अचल निषाद, डिस्को तिवारी, बब्लू सिंह, अरविंद सिंह आदि ग्राम प्रधान मौजूद थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728