Header Ads

ad728
  • Breaking News

    देवरिया शहर में केवल ई- रिक्शा का होगा संचालन

    देवरिया। बांसगांव संदेश। शहर में जाम से मुक्ति के लिए टैंपो के संचालन पर ब्रेक लगाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस शहर में अभियान चलाएगी। शहर में केवल पंजीकृत ई रिक्शा का ही संचालन होगा।
    जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के निर्देशन में नगर में अतिक्रमण एवं जाम की समस्या के निजात दिलाने के लिए उप जिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह,क्षेत्राधिकारी सदर श्रीयश त्रिपाठी, एआरटीओ राजीव चतुर्वेदी, सदर कोतवाल राजू सिंह एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रोहित सिंह ने शहर का भ्रगम किया। टीम के सदस्यों ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान रोडवेज के सामने अनाधिकृत रूप से खड़ा कर सवारी भरने वाले 3 प्राइवेट बसों को एआरटीओ ने सीज कर कोतवाली भेजा। भटवलिया चौराहा के पास खड़े टेंपो चालकों को चेतावनी दिया गया कि वह निर्धारित स्टैंड में ही टैंपू खड़ा करेंगे और सवारी भरेंगे यदि इसका उल्लंघन किया जाएगा तो उनके वाहन को को सीज कर दिया जाएगा। एसडीएम सदर ने बताया कि नगर में कोई भी टेंपो नहीं चलेगा।
    केवल ई-रिक्शा चलेंगे वह भी जो पंजीकृत होंगे उन्हीं का संचालन होगा। नगर में पंजीकृत ई रिक्शा के संचालन के अलावा अन्य किसी भी प्रकार के टेंपो आदि का परिसंचलन पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है। अभियान के इस दौरान मालवीय रोड के सड़कों, नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इसके साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दिया गया कि किसी भी प्रकार से अतिक्रमण न करें, अन्यथा उनके विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728