Header Ads

ad728
  • Breaking News

    एक घंटे में भटके बालक को पुलिस ने किया बरामद

    एक घंटे में भटके बालक को पुलिस ने किया बरामद
    बड़हलगंज : स्थानीय उपनगर के कुटिया मुहल्ले से गायब बच्चे को पुलिस ने एक घंटे में बरामद कर स्वजनों को सोंप दिया। बच्चा मिलने के बाद स्वजन काफी खुश हुए।
          कस्बे के कुटिया मुहल्ला निवासी गाम साह का चार वर्षीय पुत्र मोनू बुधवार की दोपहर दो बजे घर से निकलकर कहीं चला गया। जिसके बाद स्वजन उसे खोजने लगे। काफी खोजबीन के बाद शाम पांच बजे थाने आकर सूचना दिया। जिसके बाद चौकी इंचार्ज अभय नारायण सिंह व कांस्टेबल नीलेश कन्नौजिया बालक को खोजने निकल पड़े। काफी देर बाद शाम लगभग छह बजे गोला रोड से बालक को बरामद कर स्वजनों को सुपुर्द किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728