Header Ads

ad728
  • Breaking News

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज,पूरी दुनिया के लोग करेंगे योग



    धस्की,गोरखपुर।आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है।स्वस्थ रहने के लिए पूरी दुनिया के लोग योग करेंगे।वैसे तो भारत देश में शहर से लेकर गांव तक योग सदियों से होता है,लेकिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। इस दिन का बहुत महत्व है क्योंकि इस दिन सिर्फ भारत देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में सभी देशो में अलग अलग जगह योग किया जाता है।ज्ञातव्य हो कि इस दिन को देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी  के द्वारा प्रारम्भ किया गया जिसमें उन्होंने बहुत से देशों में जाकर वहां के लोगों को इस दिन की अहमियत बताई और इसे अपनाने को भी कहा था।बता दें कि 21 जून के दिन की एक खासियत है कि यह वर्ष के 365 दिन में सबसे लंबा दिन होता है और योग के निरंतर अभ्यास से व्यक्ति को लंबा जीवन मिलता है इसलिए इस दिन को योग दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया।बताते चलें कि  21 जून, 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। संयुक्त राष्ट्र में भारत की पहल पर दुनिया के लगभग सारे देश स्वस्थ रहने के लिए योग के इस मुहिम में सम्मिलित हुए थे।


    बताते चलें कि गोरखपुर जिले के कौड़ीराम क्षेत्र अंतर्गत धस्की गांव में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगा किया गया।योग करने के दौरान मानव, विनय गुप्ता ने कहा
    योग,मन,शरीर और आत्मा की एकता को सक्षम बनाता है। योग के विभिन्न रूपों से हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को अलग-अलग तरीकों से लाभ मिलता है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728