Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा गोरखपुर। छिनौती करने वाले बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

                                 गगहा  थाना क्षेत्र के मझगांवा नर्रे मार्ग पर सगे भाईयों को घायल कर मोबाईल छीनैती कर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।                            गुरुवार की रात दस बजे उज्जरपार निवासी अंकित चंद भाई अवनीश के साथ नर्रे गांव से निमंत्रण से घर लौट रहे थे। वह नर्रे व परिहस्थी गांव  के बीच स्थित बाग के समीप पहुंचे थे। तभी  बदमाश पीछे से आए एक ही बाईक पर सवार मुंह पर गमछा बांधे तीन लोगों ने अंकित की बाईक में ठोकर मार दी। अंकित का संतुलन बिगड़ गया। और भाई सहित बाईक लेकर सडक पर गिर गए।   युवको ने दोनों भाईयों को पंच से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल होने के बाद दोंनो भाई लहूलुहान होकर सडक पर गिर गए। इस दौरान बदमाशों ने उनकी पाकेट से तीन मोबाइल निकाल लिया और नर्रे की तरफ भाग निकले। दोनों भाई घर पहुंच कर घटना की जानकारी पीआरवी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस उज्जरपार चौराहे पर बने पीडित के घर पहुंच कर  घटना की जानकारी ले रही थी। इसी दौरान घटना में शामिल बाईक सवार तीनों युवक तेजी से चौराहे से होकर गुजरे जिनको देखकर दोनों भाई पहचान लिए और शोर मचाना शुरू कर दिया। हरकत मेंआई पुलिस और ग्रामीण बदमाशों के पीछे लग गए। खुद को घिरता देख बदमाश पिछौरा गांव के समीप बाईक खडी कर गांव में घुस कर भागने लगे। इस दौरान दो आरोपी पकडे गए जबकि तीसरा भाग निकला। पुलिस पकडे गए युवकों से थाने लाकर पुछताछ कर रही है। अंकित और अवनीश को काफी चोट लगी है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728