Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भारत के खिलाफ साइबर जासूसी ऑपरेशन चला रहा चीन


    नई दिल्ली। बांसगाव संदेश। रणधीर कुमार 




    चीन साइबर तरीकों से भारतीय कंपनियों को निशाना बना रहा है। गुरुवार को साइबर खतरे की खुफिया जानकारी देने वाली कंपनी ने बताया कि चीन के साइबर सिपाहियों की एक इकाई ने भारत की टेलीकॉम कंपनियों, सरकारी एजेंसियों और कई डिफेंस कॉन्ट्रेक्टर्स को अपना शिकार बनाया है।इससे पहले भी खबर आई थी कि चीन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में साइबर हमले कर रहा है। कहा जा रहा है कि यह नया अभियान सैन्य जानकारी जुटाने के लिए किया जा रहा है।
    हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिकॉर्डेड फ्यूचर नाम की कंपनी के इंस्किट ग्रुप ने पाया है कि संदिग्ध चीनी समूह 2020 और 2021 में कई भारतीय संस्थानों को निशाना बना रहे हैं। इस समूह का नाम रेफॉक्सटोर्ट बताया जा रहा है। इससे पहले कंपनी ने जानकारी दी थी कि चीन ऊर्जा क्षेत्र में भारत के अहम इन्फ्रास्ट्रक्चर और पोर्ट क्षेत्र को निशाना बना रहा है। उस समय समूह की पहचान रेडेको के रूप में हुई थी। इस कंपनी का मुख्यालय अमेरिका में है।
    रिकॉर्डेड फ्यूचर के इंस्किट ग्रुप के एक व्यक्ति ने अखबार को बताया, खासतौर से भारत में हमने एक समूह की पहचान की है, जो बीते 6 महीनों में सफलतापूर्वक दो टेलीकॉम संस्थाओं, 3 डिफेंस कॉन्ट्रेक्टर्स और कई अतिरिक्त सरकारी और निजी क्षेत्र की संस्थाओं को निशाना बना रहा है। इंस्किट के प्रतिनिधि ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, विशेष रूप से ये गतिविधियां उस समय हुईं, जब भारत और चीन के बीच काफी तनाव था। बताया जा रहा है कि प्रभावित कंपनियों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728