Header Ads

ad728
  • Breaking News

    चौरी-चौरा में स्थित राप्ती गोर्रा कछारांचल क्षेत्र को "विशेष क्षेत्र" का दर्जा देने का मुख्यसचिव से किया माँग

    चौरी-चौरा में स्थित राप्ती गोर्रा कछारांचल क्षेत्र को "विशेष क्षेत्र" का दर्जा देने का मुख्यसचिव से किया माँग।  

    गोरखपुर।चौरी-चौरा में स्थित राप्ती गोर्रा कछारांचल क्षेत्र जो लगभग 52 गाँवो का समूह है तथा जिसकी आबादी लगभग 1,50,000 (डेढ़ लाख) से ऊपर है। यह क्षेत्र विकास और मूलभूत सुविधाओं की दृष्टि से अति पिछड़ा है और बाढ़ की विभीषिका से प्रति वर्ष ग्रसित रहता है जिससे यहाँ के नागरिको का जीवन जीना दूभर हो गया है। कछारांचल के जनता की उपरोक्त समस्याओ को देखते हुए आज हमने मुख्यसचिव उत्तर प्रदेश को ज्ञापन प्रेषित कर कछारांचल क्षेत्र के चहुँमुखी विकास के लिए लोकहित में हमने निम्नलिखित माँगे किया और इन माँगो के पूरा होने तक हम संघर्ष के लिए संकल्पित है और आर-पार की लड़ाई भी लड़ने को तैयार है :-
    १. राप्ती गोर्रा कछारांचल क्षेत्र को "विशेष क्षेत्र" का दर्जा दे व विशेष बजट प्राविधानित कर इस क्षेत्र को विकसित किया जाए। 
    २. राप्ती गोर्रा कछारांचल में स्थित जर्जर बंधो की मरम्मत व उसे पक्का करने का कार्य किया जाये। 
    ३. गोबडौर चौराहा जो लगभग 52 गाँवो का एक प्रमुख चौराहा है पर एक सरकारी अस्पताल और एक सरकारी बैंक स्थापित किया जाये। 
    ४. क्षेत्र में सड़को व नालियों की स्थिति बहुत ही ख़राब है जिनका नवनिर्माण कराया जाये जाये। 
    ५. क्षेत्र के ग्रामसभा सीहोड़वा में पीपा पुल के स्थान पर पक्का पुल का निर्माण किया जाये। 
    ६. क्षेत्र में आधुनिक पंचायत भवनों का निर्माण और जर्जर हो चुके सरकारी प्राइमरी स्कूलों का पुनर्निर्माण कराया जाये। 
                                      

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728