Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सीसीटीवी कैमरे से होगी भगने बंधे की निगरानी, जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने भगने तटबंध का किया निरीक्षण



    ब्रह्मपुर गोरखपुर। चौरी चौरा तहसील क्षेत्र के बरही भगने बंधे का शनिवार को जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। जल शक्ति मंत्री ने सदर सांसद रविकिशन शुक्ला उपजिलाधिकारी चौरी चौरा अनुपम मिश्रा के साथ बन्धो का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर सीओ कुलदीप तिवारी, तहसीलदार चौरी चौरा, वीरेन्द्र गुप्ता, नायब तहसीलदार अलका सिंह, राजस्व कानूनगो मुकेश चौधरी मौजूद रहे। 


    पिछले दो वर्ष से भगने तटबंध संवेदनशील जगह बन गई थी। गौरतलब है कि भगने में राप्ती व गोर्रा की मुख्य धारा सीधे मुड़ती है। बाढ़ के लिहाज से यह सरकार द्वारा स्थानीय लोगों को दी गई बड़ी सौगात है। 


    जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि पहले की सरकारों में पैसा मार्च अप्रैल में मिलता था जून आते आते बरसात आ जाती थी। लेकिन इस वर्ष जनवरी में ही पैसा दिया गया। जिससे हम परियोजना पूरी करके दे सके। जिससे किसी भी गांव को कोई तकलीफ न होने पाए। उन्होंने कहा कि हम जिले-जिले में निरीक्षण कर रहे हैं। यूपी में 2014-15 में 15 लाख हेक्टेयर जमीन कटी थी। 2020 में मात्र 12 हजार हेक्टेयर भूमि कटी है। बाढ़ की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। ताकि समय रहते सारी जानकारी कन्ट्रोल रूम को मिलती रहे।


    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728