Header Ads

ad728
  • Breaking News

    किसानों की शिकायत पर तहसील के अधिकारियों ने किया ब्रह्मपुर गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण

    ब्रह्मपुर गोरखपुर। चौरीचौरा एसडीएम अनुपम मिश्रा ने तहसीलदार वीरेंद्र कुमार गुप्ता व नायब तहसीलदार अलका सिंह के साथ नई बाजार स्थित ब्रह्मपुर गेंहू क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र प्रभारी मौके पर नहीं मिले। गेंहू खरीद का स्टॉक रजिस्टर भी अपडेट नहीं किया गया था। मौके पर कुछ किसानों ने उप जिलाधिकारी से लापरवाही की शिकायत दर्ज कराया। किसानों का आरोप था कि क्रय केंद्र द्वारा गेहूँ नहीं खरीदा जा रहा है। उन्हें बार बार बुलाकर परेशान किया जा रहा है। इन सभी शिकायतों की जांच करने के बाद एसडीएम ने बताया कि क्रय केंद्र में कई खामियां मिली है। हल्का लेखपाल को खरीद का सत्यापन कराने का निर्देश दिया है।


    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728