चौरीचौरा विधायक संगीता यादव बनी भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री, गोरखनाथ मंदिर पहुँच ली आशीर्वाद
चौरीचौरा गोरखपुर। बाँसगाँव सन्देश। चौरीचौरा विधायक संगीता यादव भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री बनाई गई हैं। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री बनाये जाने पर गोरखनाथ मंदिर पहुँच कर बाबा गुरु गोरखनाथ का आशीर्वाद लिया। विधायक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जे पी नड्डा और राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा वानथी श्रीनिवासन द्वारा राष्ट्रीय मंत्री भाजपा महिला मोर्चा का दायित्व सौंपने पर शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार और आभार व्यक्त किया है। इस मनोनयन से चौरीचौरा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। बाँसगाँव सांसद कमलेश पासवान, भावी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी सुमन यादव पत्नी मानवेन्द्र यादव सहित पार्टी के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...