Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बाँसगाँव सन्देश का बिहार प्रांत में विस्तार, प्रमोद सिंह पटेल बनाए गए मंडल कोआर्डिनेटर


    देवरिया। बांसगांव सन्देश। सामुहिक जिम्मेदारी के साथ ही बाँसगाँव सन्देश द्वारा अपने सभी साथियों के योगदान का निरंतर आंकलन किया जाता है और इसी आंकलन के फलस्वरूप पत्रकार साथियों को और अधिक उत्तरदायित्व तथा महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं। पत्रकार साथियों की कर्मठता का आंकलन उनकी प्रतिभा दक्षता के साथ ही उनकी निष्ठा समर्पण अनुशासन और योगदान के आधार पर ही किया जाता है। ऐसा सभी संस्थानों में होता है।
    अतः संस्थान की प्रगति के लिए एक बनें हम नेक बने हम जैसे सामान्य मौलिक नैतिक मर्यादित आचरण का होना सभी के लिए नितांत आवश्यक होता है। बांसगांव संदेश के द्वारा बनकटा ब्लाक प्रभारी प्रमोद सिंह पटेल को बिहार प्रांत का मंडल कोआर्डिनेटर की महत्त्वपूर्ण दायित्व सौंपने की अनुशंसा देवरिया टीम द्वारा की गई। इसके साथ ही व्यापक स्तर पर बांसगांव संदेश का विस्तार किया गया है। दुर्गेश्वर तिवारी को जिला ब्यूरो गोपालगंज, अरविन्द कुमार यादव को जिला ब्यूरो बलिया, अवनीश कुमार पाण्डेय को तहसील प्रभारी भाटपाररानी, आलोक कुमार सिंह को तहसील प्रभारी बहराइच सदर का प्रभार सौपा गया है। इस विस्तार पर बाँसगाँव सन्देश के प्रकाशक नीतीश सिंह, उप संपादक अर्द्ध चन्द्रधारी , देवरिया जिला ब्यूरो आदित्य मिश्रा सहित सम्पूर्ण टीम ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728