Header Ads

ad728
  • Breaking News

    शैरो ग्राम प्रधान के गाडी पर फायरिंग का मामला, वादी ही निकला अपराधी


    विपक्षी को फसाने के लिए अपने ही गाड़ी पर किया था फायरिंग

    बांसगांव,गोरखपुर। कभी-कभी इंसान द्वारा ज्यादा चालाकी उसके ही जी का जंजाल बन जाती है। इसका ताजा उदाहरण शैरो ग्राम प्रधान द्वारा अपने ही गाड़ी पर फायरिंग करा कर विपक्षी को फसाने के तहत पुलिस को दिए गए झूठी सूचना के मामले में वह खुद ही फंस गया। बांसगांव थाना क्षेत्र के शैरो गांव में चली गोली के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि मनरेगा के तहत मिट्टी का कार्य चल रहा था, उसी को लेकर  विवाद हुआ था जिसमे गोली चलायी गई थी। मौके पर पुलिस जांच में जुटी थी।इस मामले में जब वादी से  कड़ाई से पूछताछ की गई तो सारा राज खुलकर सामने आ गया। बांसगांव पुलिस ने 
    विवाद के बाद गाड़ी पर फायरिंग के मामले मे वादी को गिरफ्तार कर लिया।बता दें कि
    चकरोड के विवाद मे विपक्षी को फसाने की साजिश के तहत वादी ओमप्रकाश व सत्यपाल ने साजिश के तहत अपने ही गाडी़ पर पिस्टल से किया था फायरिंग।
    पुलिस ने जाँच के बाद दोनों 
    अभियुक्त सत्यपाल और ओमप्रकाश को  हिरासत में लिया है।
    एक अवैध पिस्टल , मैग्जीन और तीन खोखा बरामद की गई है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728