Header Ads

ad728
  • Breaking News

    लम्बे समय से ड्यूटी से गायब पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने किया बर्खास्त



    लम्बे समय से ड्यूटी से गायब पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने किया बर्खास्त

    देवरिया। जिले में तैनात एक रिक्रूट आरक्षी समेत तीन पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया। तीनों पुलिसकर्मी काफी समय से अपने ड्यूटी स्थल से गायब चल रहे थे। कार्रवाई विभाग में हड़कंप मच गया है।

    अयोध्या जिले के बीकापुर थाना क्षेत्र के मुमारिज नगर के रहने वाले शिवनाथ मौर्य पुत्र वंशराज मौर्य पुलिस विभाग में रिक्रूट आरक्षी थे। तैनाती देवरिया जिले में थी। वह 1 सितंबर 2016 से ड्यूटी पर नहीं आए। वहीं महराजगंज जिले के सदर कोतवाली के भैंसी गांव के रहने वाले अनिल कुमार वर्मा पुत्र शुभकरन वर्मा पुलिस लाइन में तैनात थे। 19 दिसंबर 2016 के बाद इन्होंने भी ड्यूटी पर आना उचित नहीं समझा।

    इसके अलावा सिद्धार्थनगर जिले के गोवरहवां थाना क्षेत्र के शेखनगर बाजार के रहने वाले मोहम्मद सुहेल सिद्दीकी पुत्र मुहम्मद खालिद की ड्यूटी भी जिले में लगाई गई थी। वह 25 मार्च 2012 से अनधिकृत रूप से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। अधिकारियों ने इसके बारे में एसपी से पत्राचार किया था।

    एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए तीनों पुलिस कर्मियों को नोटिस देकर ड्यूटी पर आने को कहा। इसके बाद भी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नहीं आए। विभाग ने इसकी सूचना का गजट कराया। इसके बाद भी तीनों ड्यूटी पर नहीं आए। इस पर एसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया।

    देवरिया के एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने कहा, 'तीनों पुलिसकर्मी पिछले काफी दिनों से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे थे। तीनों को बर्खास्त कर दिया गया है।'

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728