Header Ads

ad728
  • Breaking News

    घास चर रही भैंस पर बाघ ने किया हमला


    बहराइच। बाँसगांव संदेश (बी0 एन0 सिंह) कैलाशपुरी गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक भैंस घास चर रही थी। इसी दौरान जंगल से निकलकर आए बाघ ने हमला कर दिया। भैंस के चिल्लाने पर लोग दौड़े। घायल अवस्था में भैंस को छोड़कर बाघ जंगल की ओर चला गया, लेकिन शिकार छूटने से रह-रह कर वह दहाड़ता रहा। इससे ग्रामीणों में दहशत बनी रही। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत कैलाशपुरी जंगल के निकट स्थित है। गांव निवासी सोनू पुत्र अमिरका प्रसाद की भैंस सुबह खेत में घास चर रही थी।
    सुबह नौ बजे के आसपास जंगल से निकलकर बाघ आ गया। बाघ ने घास चर रहे भैंस पर हमला कर दिया। भैंस ने बाघ से बचाव भी किया। भैंस के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े।
             इसी दौरान गांव के लोग मशाल जलाते हुए पहुंचे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद भी चोटिल हो गए। गांव निवासी लक्ष्मण, सूरज, दीपू, गोपाल, दुलारे आदि का कहना है कि लगभग आधे घंटे तक बाघ दहाड़ता रहा। ग्रामीणों की सूचना पर वन रक्षक अब्दुल सलाम ने मौके का मुआयना किया। पशु चिकित्सक द्वारा घायल भैंस का इलाज शुरू किया गया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728