Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सुरेश भारती बसपा के महानगर अध्यक्ष मनोनित

    गोरखपुर। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर मुख्य सेक्टर प्रभारी गोरखपुर बस्ती आजमगढ़ मंडल घनश्याम चंद खरवार व मुख्य सेक्टर प्रभारी गोरखपुर बस्ती मंडल सुधीर कुमार भारती ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश भारती को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। बीते दिनों बसपा महानगर अध्यक्ष मारकंडेय सिंह के निधन के बाद पद रिक्त हो गया था। जिला अध्यक्ष घनश्याम राही के मुताबिक महानगर ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही नई कार्यकारिणी भी गठित हुई है। महानगर उपाध्यक्ष पद पर आलोक मोदी, महासचिव राकेश मौर्य, सचिव ओम नारायण पांडेय तथा सिराजुद्दीन को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बसपा महानगर इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने महानगर अध्यक्ष सुरेश भारती के नेतृत्व में बुधवार को अंबेडकर चौक पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद पद का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि नेतृत्व ने जो भरोसा व्यक्त किया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा ।2022 में पार्टी अध्यक्ष को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरे जी-जान से जुटे हैं। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला महासचिव परमेश्वर, जावेद सिमनानी, अमित वर्मा जिला उपाध्यक्ष अशोक शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष मनीष राय, वसीम अहमद, सुरेश बाल्मीकि, नरसिंह चंद, बबलू, हेमंत एवं दिनेश आदि मौजूद रहे। वार्ड नंबर 60 के जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताप निषाद ने महानगर के नवनिर्वाचित कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि सुरेश कुमार भारती के अध्यक्षता में महानगर में बहुजन समाज पार्टी और मजबूत होगी और 2022 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाएगी।


    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728