Header Ads

ad728
  • Breaking News

    यूपी में मोदी- योगी के काम पर लड़ेंगे आगामी विधानसभा चुनाव: सुनील बंसल



    गोरखपुर। बांसगांव संदेश। भाजपा ने मिशन 2022 की तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल का कहना है कि भाजपा विकास के मुद्दे पर ही आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना, काम व विकासपरक राजनीति के साथ जनता के बीच जाएंगे।  उपलब्धियां गिनाकर समर्थन मांगेगे। निश्चित सकारात्मक परिणाम सामने आएगा।  


    भाजपा की क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक सोमवार को गोरखपुर क्लब परिसर में हुई। इसका उद्घाटवन प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने किया। गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के क्षेत्रीय, जिला व प्रभारियों की मौजूदगी में प्रदेश महामंत्री संगठन ने आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया।  उन्होंने कहा कि जल्द ही विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी व संयोजक नियुक्त किए जाएंगे। इससे चुनावी तैयारी और आसान होगी।

    जिले व मंडल स्तर पर टीम बनाई जाएंगी। जो प्रदेश सरकार की जन कल्याण योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएगी। केंद्र की मौदी सरकार की योजनाएं जनता की जुबान पर है।  अब योगी सरकार की योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचानी है। 2022 का चुनाव भाजपा केंद्र के साथ प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बल पर ही लड़ेगी।   


    15 जुलाई से दिसंबर तक चलेगी सेवा

    प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य सेवा है। इसी लिहाज से 'सेवा ही संगठन है' मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत 15 जुलाई से दिसंबर तक बृहद सेवा अभियान चलाया जाएगा।  मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी। 

    15 जुलाई से पहले ही ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव होंगे

    जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव 15 जुलाई से पहले होगा। इसकी तैयारियों की समीक्षा भी प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने की है। उनका कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का बने, इस दिशा में प्रयास किया जाए। संगठन व जनप्रतिनिधि मिलाकर काम करेंगे तो नतीजा बहुत अच्छा आएगा। पार्टी का लक्ष्य ज्यादातर जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतना है। इसी तरह का प्रयास ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में भी करना है। ज्यादातर ब्लॉक प्रमुख भाजपा के होने चाहिए।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728