Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बुढ़िया माई मंदिर के पुजारी राजेन्द्र का निधन



     पुजारी के मौत के बाद क्षेत्रीय लोगों के बीच शोक की लहर

     कृष्णा साहनी संभालेंगे मंदिर के देखभाल की जिम्मेदारी

     गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौकी अंतर्गत कुसम्ही जंगल में स्थित बुढ़िया माई मंदिर के पुजारी राजेंद्र साहनी की असामयिक निधन हो जाने के कारण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मालूम हो कि बारी गांव निवासी राजेंद्र साहनी बुढ़िया माई मंदिर के पुजारी थे उन्होंने लगभग 30 वर्षों तक मंदिर की देखभाल की जिम्मेदारी संभाली। इसी दौरान कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे। उसके बाद बीमारी से ग्रसित होने के कारण लगभग 60 वर्ष की उम्र में ही उनका स्वर्गवास हो गया। यह खबर गांव सहित जब क्षेत्र वासियों के बीच पहुंची तो उनके बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके परिजनों ने बताया कि लंबे समय से वह बीमार थे उनका इलाज चल रहा था। धीरे-धीरे उनकी स्थिति और गंभीर होती गई जिसके कारण उनका स्वर्गवास हो गया। परिवार वालों ने आगे बताया कि मंदिर की देखभाल की जिम्मेदारी उनके सुपुत्र कृष्णा साहनी संभालेंगे। कृष्णा साहनी ने बताया कि बुढ़िया माई मंदिर की देखभाल की जिम्मेदारी अब हमारे कंधे पर है। मैं सच्चे तन मन और धन से बुढ़िया माई की सेवा करूंगा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728