Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कामेश्वर सिंह से मिले किसान नेता विकास सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी बधाई





    गजपुर, गोरखपुर। बांसगांव संदेश। भारतीय  जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर किसान नेता विकास सिंह ने मुलाकात कर बधाई व शुभकामनाएं दिया।

     किसान नेता आर पी एन सिंह विकास ने कहा कि
     कामेश्वर सिंह जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं। वे किसानों के साथ साथ आमजन की समस्याओं को भली-भांति जानते हैं। कामेश्वर सिंह जी के अगुवाई में केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी किसान हित योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को मिठाई वितरित किया।मोहन सिंह,जयप्रकाश सिंह, राहुल सिंह, विनोद जी, प्रशांत सिंह भलुवान, प्रचंड सिंह,हिमांशु सिंह ,सौरभ,अनिकेत आदि ने उनके मनोनयन पर खुशी व्यक्त किया।

    इस दौरान उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि 
    मुझे यह जिम्मेदारी सौंप कर भाजपा ने दूसरे कार्यकर्ताओं का भी गौरव बढ़ाया है। केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार की मंशा है कि जब 2022 में देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाए तो किसानों की आमदनी दोगुनी हो जाए। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भाजपा सरकार ने किसानों के हित में दूरगामी परिणाम वाले निर्णय एवं कार्यक्रम बनाए हैं। लेकिन कुछ विरोधी दल और विदेशी कम्पनियों के एजेंट किसानों को गुमराह कर रहे हैं। मेरी कोशिश किसानों को नीतियों की सही जानकारी के साथ इन षणयंत्र से उपजे भ्रम को दूर करने करने की होगी। 

    कामेश्वर सिंह का राजनीतिक सफर :
    • 1980 से आरएएस  के स्वयं सेवक के रूप में अपने सफर की शुरूआत करने वाले कामेश्वर सिंह 1987 से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री के रूप में सेवाएं दी।
    •  सन 1996 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री नियुक्त हुए।
    • सन 2001 से 2010 तक भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रहे।
    • सन 2012 में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र का कार्यभार संभाला।
    • सन 2016 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की टीम में प्रदेश मंत्री रहे। 
    • सन 2018 में प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय की टीम में प्रदेश मंत्री का कार्यभार संभाला। उन्हें मऊ जनपद का जिला प्रभारी बनाया गया।
    • वर्तमान वर्ष 2021 में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व वाली टीम में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिला है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728